बाराबंकी, फरवरी 27 -- बाराबंकी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। उधर असंद्रा थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद घर जाते समय वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई, जबकि टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ईिरक्शा व ट्रैक्टर खाई में पलट गया। जिसमें दस लोग घायल हो गए। सीएचसी पहंुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...