सुल्तानपुर, मार्च 6 -- रायबरेली। जिल के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतांव संवाद के अनुसार शुक्रवार की शाम लालगंज कस्बे से अपना काम निपटाकर गुरुबख्शगंज के पूरे कछवाहन मजरे अटौरा खुर्द निवासी मान बहादुर सिंह (40) पुत्र वंश बहादुर सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही मान बहादुर पूरे बदई मजरे सुल्तानपुर खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो रायबरेली से लालगंज की तरफ बाइक से जा रहे लालगंज क्षेत्र के रणगांव निवासी रजत सिंह (26) पुत्र राकेश कुमार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी।हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद स...