भदोही, मई 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जगीगंज और नरऊर के पास रविवार को अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग स्थित नरउर बार्डर पर हुई घटना में सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सवार मझलीपट्टी मिर्जापुर निवासी रवि यादव (28 वर्ष) घायल हो गए। घायलावस्था में सरकारी एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय नागरिकों के सहयोग से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। उधर, जीटी रोड सर्विस लेन पर जंगीगंज बाजार के पश्चिम छोर पर गोपीगंज से दवा लेकर विपरीत दिशा से घर जाते वक्त बाइक सवार कलापुर, ऊंज निवासी मनोज (20 वर्ष) और अनुज (18 वर्ष) घायल हो गए। घायलावस्था में स्थानीय नागरिकों की सहायता से सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक ...