नोएडा, जनवरी 29 -- नोएडा, संवाददाता। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजनौर चांदपुर निवासी यतेंद्र कुमार ने बताया कि वह फेज-2 थाने में तैनात हैं। वह 27 जनवरी की रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेसवे पर अज्ञात व्यक्ति घायला पड़ा मिला। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, सेक्टर-78 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी करन ने पुलिस को बताया कि वह 27 जनवरी की दोपहर ई-रिक्शा लेकर सेक्टर-59 स्थित पेट्रोल पंप के निकट यूटर्न पर जा रहे थे। कार चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दो वर्षीय पुत्र लविस को चोट आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उ...