फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- कायमगंज। अलग-अलग हादसों में जनपद कासगंज के थाना पटियाली के गांव नगला ससगई निवासी गिरीश चंद्र, नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी रीना, क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी रामनारायण, लालपुर निवासी भाग्यवती व नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी शादाब घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद ग्रीस चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...