सहारनपुर, जनवरी 28 -- बुधवार सुबह क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक नील गाय व दुधारू भैंस की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे शीतलाखेड़ा में विधवा महिला मुकेश के मकान के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन की तार टूटकर गिर गई, जिससे मकान में करंट आ गया तथा एक छप्पर में बंधी करीब एक लाख रुपए कीमत की भैंस की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। अवर अभियंता लोकेश कुमार ने कहा कि पीडित की विभागीय स्तर पर जितनी मदद हो सकती है की जाएगी। दूसरा हादसा सुबह करीब 9:30 बजे स्टेट हाईवे स्थित बडूली चौराहे का है। देहरादून निवासी सैयद खुर्रम व खुर्शीद अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली में एक कार्यक्रम में जा रहे थे, जैसे ही वह बडूली चौराहा के निकट पहुंचे तभी अचानक एक नील गाय कार के सामने आ गई। हादसे में नीलगाय की मौत हो गई, जबकि कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए तथा कार...