गौरीगंज, अप्रैल 7 -- अमेठी, संवाददाता। बीते रविवार की रात हथकिला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। वहीं घटना से मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के पूरे रोशनी कोरारी गिरधरशाह गांव निवासी 19 वर्षीय सुजल सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह व गांव के ही 20 वर्षीय अनिकेत उर्फ अमन सिंह पुत्र पवन सिंह बीते रविवार की शाम हथकिला गांव में निमन्त्रण में गए थे। जहां से रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। दुर्गापुर ओवरब्रिज के आगे गयादेई महाविद्यालय के करीब किसी अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया था। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों युवकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.