लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। निगोहां कस्बे के बस स्टैंड के पास दखिना गांव निवासी पुत्तन तिवारी (45 वर्ष) सवारियों का इंतजार कर रहे थे, तभी रायबरेली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई और पुत्तन वाहन के नीचे दब गए। पुलिस इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन व चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं चिनहट क्षेत्र में देवा रोड स्थित पोलो हॉस्पिटल के सामने अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उसके पूरे शरीर पर चोटें थीं। चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे उप निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि शिवपुरी रमहमान...