रायबरेली, मई 31 -- रायबरेली,संवाददाता। रविवार को जायस, गुरूबख्शगंज और ऊंचाहार के साथ लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बीटेक छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। जबकि सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत सात लोग घायल हो गए।

दुर्घटना का विवरण जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे सरदार गांव के रहने वाले बीटेक के छात्र दीपक अपनी मां विपाता और बहनाई महेश के साथ रविवार को अपने ननिहाल मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। बहादुरपुर-मोहनगंज मार्ग पर जायस कोतवाली क्षेत्र में मोहनगंज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान घायल दीपक की मौत हो गई।

अन्य दुर्घटनाएँ उधर, गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे पोरई गांव के रहने वाल...