फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- कायमगंज। अलग-अलग हादसों में कम्पिल क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी सुल्तान सिंह का पुत्र आलोक कुमार, समाउद्दीनपुर निवासी शुऐव व अमन मंसूरी, नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी राजेश सक्सेना, कम्पिल क्षेत्र के गांव टिलिया गाड़ा निवासी संजीव कुमार व कमरुद्दीननगर निवासी अवधेश की पुत्री जानवी घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती करया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद अमन व राजेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.