रायबरेली, फरवरी 27 -- रायबरेली। बछरावां-लालगंज मार्ग पर बीते गुरुवार देर रात मारुति वैन और स्कार्पियों गाड़ी में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बछरावां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रोहित पुत्र गुरु प्रसाद बीते गुरूवार रात बन्नावां गांव के दुर्गापुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात में वापस घर लौटते समय बछरावां से लालगंज जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी से बन्नावां चौराहे के पास आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसीए से चिकित्सक ने चालक की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर...