इटावा औरैया, मार्च 16 -- कचौराघाट क्षेत्र का रहने वाला 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र रवि मोहल्ला रेलमंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर वाहन से उतरने के पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, 25 वर्षीय बोबी पुत्र रंजन सिंह निवासी ग्राम मानेपुर थाना इकदिल बाइक से जा रहा था। गांव डुडहा के पास हाईवे पर अचानक बाइक फिसलने से वह डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुलिस वाहन से सीएचसी पहुंचाया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...