अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई,जबकि एक शिक्षिका और एक विद्युत कर्मी घायल हुआ है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पल्सर मोटरसाइकिल सवार रायबरेली जनपद के पूरे मलाई का रहने वाला रामकृष्ण 35 वर्ष पुत्र सहदेव देर शाम लखनऊ से बस्ती की ओर जा रहा था। लखनऊ हाईवे पर कैंट थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पहले किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। माजरा देख साहिल नामक युवक ने एंबुलेंस को फोन किया तो ईएमटी सर्वेश कुमार ने गंभीर हाल में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र में रसूलाबाद रोड पर एक स्कॉर्पियो ...