कानपुर, मार्च 5 -- जनपद में होली के मौके पर हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की जान चली गई। त्योहार में हुए हादसों से उनके परिजनों के बिलखने से कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची अलग-अलग थानों की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही दुर्घटना के बद फरार चालकों की तलाश शुरू की है। हादसा-1हाई-वे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की मौतअकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा के पास लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास कानपुर-आरैया हाई-वे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार बुधवार शाम को टकरा गई। दुर्घटना में कार चला रहे एलआईजी बर्रा कानपुर के रहने वाले तीस वर्षीय प्रखर निरंकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह भड़पुरा से वापस कानपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे बारा चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने उनके परिजनों को जानकारी ...