कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता।हाईवे के दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर संकेतक व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड लगाने शुरू किए हैं। दो नेशनल हाईवे के साथ ही दो राज्य स्तरीय राजमार्गो वाला जनपद ब्लैक स्पाटों की अनदेखी व संकेतकों के अभाव के साथ ही जिम्मेदारोंं की लापरवाही से दुर्घटना जोन बना है। वहीं हाईवे किनारे होटल, ढाबों फैक्ट्रियों व पेट्रोल पंपों पर रात में खड़े होने वाले ट्रक व अन्य वाहन यमदूत साबित हो रहे हैं। जबकि अवैध कट, जर्जर सड़कों के साथ यातायात नियमों की अनदेखी व अवैध कटों से आवागमन से भी औसत हर दिन एक की मौत व दो लोग दुर्घटना में घायल होते हैं। बड़ी तादाद में नियमों की अनदेखी पर वाहनों के चालान होने के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बारा- कालपी हाई- वे पर यमुना नदी पुल के पास तक...