सराईकेला, जून 5 -- राजनगर। मुख्य सड़क पर हादसों को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजनगर पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने वालों) के खिलाफ कड़ी चेकिंग की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया। सड़क से गुजरने वाले संदिग्ध वाहन चालकों के मुंह की जांच की गई ताकि शराब सेवन की पुष्टि की जा सके। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए।राजनगर यह भी पढ़ें- राजनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रंकन ड्राइविंग चेकिंग में दर्जनों वाहन चालकों से वसूला जुर्माना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले इन सभी वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तह...