फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। शहर की अति व्यस्ततम मार्गों में शुमार आईटीआई रोड पर भवन निर्माण सामग्री और कूड़े के ढेर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सड़क के एक ओर कूड़ादान तो दूसरी ओर मकान निर्माण मकान निर्माण सामग्री (मोरंग, गिट्टी) बिखरी होने से जहां जीजीआईसी और महिला महाविद्यालय की हजारों छात्राओं को परेशानी होती है, वहीं राहगीरों के लिए भी लगने वाला जाम मुसीबत बनता है। इतना ही नहीं निर्माण सामग्री सड़क तक बिखरी होने से हादसों का भी खतरा रहता है। आईटीआई रोड से प्रतिदिन जीजीआईसी व महिला महाविद्यालय की हजारों छात्राओं के साथ ही साइकिल, बाइक व अन्य वाहन सवार इस मार्ग से आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर बनने वाले नाले के ऊपर ही मोरंग व गिट्टी के ढेर लगा दिए जाते हैं। कमोवेश ऐसा ही हाल तहसील-जेल रोड, पत्थकटा-बिंदकी बसस्टाप मार्ग कहा है जहां सड़क तक ब...