उरई, मई 12 -- आटा, संवाददाता । नेशनल हाईवे और संपर्क मार्गों पर ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोल्हुपुर-चंडोत मार्ग पर दिन के उजाले में ही क्षमता से अधिक बालू भरकर ट्रक धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इन पर कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठा है। लगातार हो रहे हादसों और लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रक इटोरा चौकी, ज्ञानभारती चौकी और कालपी कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, इसके बावजूद इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। कई ट्रक बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं, जबकि कुछ वाहनों की नंबर प्लेट पर काला रंग पोत दिया जाता है ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद भी ज...