भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में पिछले तीन दिनों के भीतर दो सूखे पेड़ों के गिरने से हुए हादसों के बाद आखिरकार जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग की नींद टूट गई है। संभावित खतरों को देखते हुए रविवार को तीनों विभागों ने मिलकर एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह कटर अभियान शाम 4 बजे तक जारी रहा। इस दौरान सड़कों के किनारे राहगीरों और वाहनों के लिए काल बने सूखे पेड़ों और खतरनाक टहनियों को हटाने का काम किया गया। यह भी पढ़ें- शहर में खतरनाक पेड़ों को काटने का कार्य शुरूअभियान की शुरुआत ​रविवार सुबह से ही नगर निगम के हाईवा, स्मार्ट सिटी की लिफ्ट वैन और वन विभाग की आधुनिक कटर मशीनों के साथ कर्मियों की टीम सड़कों पर उतरी। अभियान के पहले दिन कुल 10 पेड़ों पर कार्रवाई की गई। इनमें दो पूरी तरह से सूखे पेड़ थे, जिन...