महोबा, मई 25 -- महोबा,संवाददाता। कानपुर सागर राजमार्ग में हादसों में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर पूर्व सांसद ने विभागीय अधिकारियों से बात करते हुए दुर्घटनाओं में कमी के लिए ग्र्रीन हाइवे के कार्य को पूरा कराने की मांग उठाई है। कानपुर सागर राजमार्ग में हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने हादसों पर चिंता जताई है। 27 जुलाई 2017 को तत्कालीन सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सदन में राजमार्ग में हो रहे हादसों का मुद्दा उठाया था। उनके द्वारा लगभग आठ बार सदन में मुद्दा को उठाया गया। जिसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा ग्रीन हाइवे की स्वीकृति प्रदान की थी। प्रोजेक्ट को 2025 में स्वीकृति मिल गई थी। हादसों के बाद एक बार फिर पूर्व सांसद ने ग्रीन हाइवे के कार्य को पूरा करने क...