फिरोजाबाद, दिसम्बर 19 -- शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हाईवे एवं एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने की रणनीति बनाई। मथुरा जैसे हादसे पर मंथन करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं रोकी जानी चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार सिविल लाइन दबरई में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस वे एवं अन्य मार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने तथा सुगम यातायात के लिए जरूरी उपाए तत्काल किए जाएं, ताकि कोहरे में मथुरा जैसे हादसे होने से रुकें। बैठक में फिरोजाबाद शहर में यातायात में आने वाली समस्याओं को देखते हुए चौराहों पर अतिक्रमण हटाने एवं ई-रिक्शा से होने वाली समस्याओं के निराकरण पर भी मंथन किया। यातायात के नियमों के पालन कराने हेतु संबंधित विभागों के अधिकार...