कानपुर, जून 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी व सुरक्षित के साथ सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम व एसपी की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीएम कपिल सिंह संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहाकि दुर्घटना संभावित स्थलों पर रोड साइनेज, रम्बल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक एवं अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। डीएम ने ओवरस्पीडिंग पर कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस जांच, वाहन चालकों के ड्राइव...