समस्तीपुर, फरवरी 26 -- रोसड़ा। जीरोमाइल सागी चौक अब क्षेत्र का खतरनाक एक्सीडेंटल प्वाइंट बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां आए दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार वाहनों, ट्रैफिक दबाव और समुचित नियंत्रण व्यवस्था के अभाव में यह चौक लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। वर्ष 2021 में इसी स्थान पर मैट्रिक परीक्षा देकर बोलेरो से लौट रही छात्राओं की बस से भीषण टक्कर हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे में चार छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद भी अब तक यहां सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत लगे हैं और न ही प्रभावी स्पीड ब्रेकर या स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.