आगरा, अक्टूबर 5 -- तोरा चौकी से शमसाबाद 100 फुटा रोड की हालात बहुत खराब है। यहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षेत्रीय निवासी रजत फौजदार का कहना है करीब तीन महीने पहले यहां सड़क का निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था लेकिन दो तीन दिन बाद काम बंद हो गया। इसके बाद से सड़क ज्यों की त्यों है। स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। रात में अंधेरा रहता है। इसकी वजह से दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...