पटना, जुलाई 4 -- Road Accident: बिहार में हाईवे पर अवैध कट हादसों का सबब बन रहे हैं। इन कटों से गुजरने वाले वाहन चालकों की जरा सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। पटना-बख्तियारपुर, पटना-गया-डोभी और बिहटा सरमेरा फोरलेन पर कई छोटे-बड़े हादसों में दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बीच हाईवे पर बने अवैध कटों से वाहन मोड़ने या सड़क पार करने के दौरान अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। हाईवे किनारे के कई जगहों पर लोगों ने सुविधा के लिए कट बना लिए हैं। कई जगह इंजीनियरिंग डिफेक्ट के चलते कट बन गए हैं। पटना के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी यही स्थिति है।मोकामा में कट से सड़क को पार कर रहे लोग फोरलेन हाईवे पर इंजीनियरिंग डिफेक्ट ग्रामीणों के लिए मौत का शॉर्टकट बना दिया है। मोकामा बाइपास में ग्रामीण सड़क सीधे नेशनल हाईवे...