कोटा, नवम्बर 22 -- Accident News: इस रविवार को दिन की शुरुआत हादसों से हुई। दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी घायल हैं। राजस्थान के कोटा में तो मरने वाले सभी एक ही परिवार के लोग हैं। वहीं, गुजरात के कच्छ में सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। मरने वालों में तीन महीने की नवजात भी शामिल है। आपको बता दें कि राजस्थान में कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूपुरा के पास रविवार तड़के एक तेज रफ्तार क्रूजर वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और वाहन में फंसे लोगों को निकालने के अभियान की न...