अमरोहा, मार्च 12 -- हसनपुर, संवाददाता। बाइक लगने से नाराज युवकों ने बाइक सवार को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का उपचार जारी है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरौली निवासी प्रदीप पुत्र प्रवीण मंगलवार रात गांव हथियाखेड़ा से अपने घर लौट रहा था। कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक से एक अन्य बाइक टकरा गई, जिससे नाराज युवकों ने प्रदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान प्रदीप घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रदीप को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। घायल को उपचार के लिए सीएचस...