गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-85 में जयसिंह चौक के पास रविवार रात ट्राला ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त घायल है। पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृत युवक की पहचान मूल रूप से बहराइच के मोतीपुर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय कुलदीप के रूप में की गई। वह गुरुग्राम में निजी कंपनी में श्रमिक का काम करते थे। नवादा गांव में किराये पर रहते थे। बताया जाता है कि कुलदीप रविवार रात दो बजे अपने साथी गुरुलाल के साथ कंपनी से ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। सेक्टर-85 जयसिंह चौक के पास तेज रफ्तार ट्राला ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। यहां कुलदीप को मृत घोषित...