मथुरा, मार्च 7 -- राया (मथुरा), सादाबाद से गांव गुडेरा लौटते समय गुरुवार रात राया-सादाबाद रोड पर गांव पलावत के समीप किसी वाहन को बचाने में अनियंत्रित थार गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। इसके चलते सेना के कमांडो की मौत हो गयी, जबकि नेवी में तैनात जवान समेत तीन घायल हो गये। सदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों में एक का उपचार एमएच मथुरा व दूसरे का उपचार जयपुर में चल रहा है। कमांडो की मौत से परिवार में कोहराम मच गया तो गांव में मातम छा गया। गांव गुडेरा, राया निवासी योगेन्द्र सिंह (32) वर्तमान में पठानकोट आर्मी की 3-जाट रेजीमेंट में तैनात था। वह करीब 25 दिन पहले अवकाश लेकर गांव आया था। गुरुवार शाम योगेन्द्र अपने दोस्त विष्णु (नेवी), जीतू और सत्यवीर के साथ सादाबाद रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार देर रात वहां से चारों युवक थार से वापस आ रहे थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.