सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- बथनाहा। क्षेत्र के एनएच-22 स्थित हैदरा मिल के पास गुरुवार देर रात हुए हादसे में सीमेंट गोदाम के एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सोनबरसा क्षेत्र के लालबंदी गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक है। लोगों के अनुसार दीपक हैदरा मिल के पास स्थित एक सीमेंट गोदाम में कार्यरत था। वह सड़क पार कर रहा था। तभी अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मारी। सड़क पर गिरने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सीमेंट गोदाम के इंचार्ज प्रेम कुमार यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद टेम्पो चालक वाहन समेत मौ...