हादसे में सीकरी के व्यापारी पुत्र की मौत
आगरा, मई 9 -- फतेहपुरसीकरी कस्बे के व्यापारी रमन गुप्ता के पुत्र कुशाल गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार कुशाल गुप्ता सात मई को बीबीए की परीक्षा देने के लिए राजा बलवंत सिंह कॉलेज के खंदारी कैंपस गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह फतेहपुर सीकरी बाईपास की ओर लौट रहा था। महुअर क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर सिर में चोट आई। आगरा स्थित रेनबो हॉस्पिटल में कुशाल का इलाज चल रहा था। आठ मई को उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि कुशाल गुप्ता पढ़ाई में अत्यंत प्रतिभाशाली था। उनके बड़े भाई किराना व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.