हादसे में सिपाही की मौत मामले में एफआईआर
बस्ती, जून 27 -- बस्ती। सड़क हादसे में आरक्षी का मौत मामले में पुलिस ने बस के चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरदोई जनपद के बेनीगंज थानाक्षेत्र के लोधौरा निवासी नन्दराम ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा मिथिलेश कुमार (24), सिद्धार्थनगर जिले के लोटन कोतवाली में आरक्षी के पद पर कार्यरत था। गत 22 जून को वह अपने घर से ड्यूटी पर लोटन थाने के लिए निकला था। रास्ते में बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाने के बालेडीहा के पास एक बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक बेटे की बाइक में विपरीत दिशा से ठोक मार दी। जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं लालगंज पुलिस ने गत 17 जून को पाकरडाड़ के पास हुए सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.