गोरखपुर, अप्रैल 22 -- पीपीगंज/अकटहवा हिटी। थाना क्षेत्र के अकटहवा मार्ग नवोदय विद्यालय के पास मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान खजनी थाना क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 निवासी करीब 38 वर्षीय सुनील मिश्रा पुत्र विश्वनाथ मिश्रा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुनील मिश्रा पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के महुआसर स्थित पानी की टंकी पर कार्यरत थे। पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...