गोरखपुर, मार्च 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज के पास स्कूटी सवार को रौंदने से एक शिक्षिका की मौत की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। चौरी रामनगर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को सुबह 8:30 बजे उनकी पुत्री श्रेया स्कूटी से फुटहवाइनार विद्यालय में पढ़ाने जा रही थी। नियबियहवा ओवरब्रिज के पास देवरिया जस रही एक ट्रक कंटेनर ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए अपने दाहिने साइड में आकर स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे श्रेया विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.