वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। सेंट्रल जेल रोड पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार 77 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दो बच्चे बाल-बाल बच गए। सनबीम वरुणा कॉलेज के पास मिनी ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार शिवपुर कादीपुर निवासी डॉ. पुनीत जायसवाल चला रहे थे। वाहन में उनकी माता 77 वर्षीय पूर्णिमा जायसवाल तथा उनके दो बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुल जाने से डॉ. जायसवाल और दोनों बच्चे बच गए। घायल पूर्णिमा जायसवाल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.