हरदोई, फरवरी 12 -- संडीला क्षेत्र में में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से एक रिटायर फौजी की मौत हो गई। दूसरे हादसे में लखीमपुर के एक युवक की मौत हो गई, जबकि जबकि एक युवक गंभीर घायल है। दोनों हादसों में चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। परिजनों की ओर से अभी थाने में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा सड़क हादसे में रिटायर्ड सेना के जवान की मौत संडीला। लखनऊ से दवा लेकर वापस आ रहे रिटायर सेना के जवान की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मोहल्ला सुंबाबाग नारायणदास गली निवासी 65 वर्षीय मो.शमसुद्दीन पुत्र बकरीदी बुधवार देर शाम लखनऊ से दवा लेकर घर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ...