हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के संझारा गांव के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार को बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर में मोपेड सवार रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। जिन्हें परिजन इलाज के लिए अपने साथ ले गए। जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के औरंगाबाद उदयपुर भूड़ा निवासी 55 वर्षीय राजेश उर्फ राजेश कुमार, जो सेना से वर्ष 2008 में रिटायर हुए थे, अपनी पत्नी बीना के साथ मोपेड से कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में रिश्तेदार हेमराज के यहां होली मिलने आए थे। बताया गया कि वहां से वापस अपने गांव लौटते समय जैसे ही वे संझारा गांव के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.