बांदा, दिसम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा से अपने घर पिपरहरी लौट रहे युवक को शाम करीब 7.20 बजे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को 28 वर्षीय उमेश पुत्र रामस्वरूप साइकिल से अपने गांव पिपरहरी जा रहा था। अपने गांव के पास मोड़ पर पहुंचा था कि नरैनी की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल को सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले गए। डा. स्वाति मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी भी अस्पताल पहुंचे। मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.