सीतापुर, मार्च 15 -- अटरिया। थाना क्षेत्र जंगपुर मजरा दक्खिन गांव निवासी कमलेश ने सीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि 15 फरवरी को उनका पुत्र संतोष कुमार बाइक से खेरवा मजरा पेरवाजाल राशन लेने गया था। लौटते समय गांव के ही मोड़ पर अमानीगंज- पेरवाजाल रोड पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। आरोप है कि चालक आसिफ के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उसने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...