हरदोई, मार्च 14 -- अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में चार माह बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नरा मंदनापुर निवासी आसिमी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 नवंबर 2025 को शाम करीब पांच बजे उसका भाई अंशू (25) और पिता महेश (55) मोटरसाइकिल से भंभरौली जा रहे थे। रास्ते में अतरौली-कोथावां रोड पर बौरियाखेड़ा के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वादी पक्ष पहले वाहन और चालक का पता लगाकर मुकदमा दर्ज कराने ...