गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पांच माह बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर युवक की पत्नी ने कोर्ट की शरण ली थी। हापुड़ के सपनावत की रहने वाली रजनी यादव के मुताबिक उनके 29 वर्षीय पति अमित यादव गाजियाबाद में डेयरी पर काम करते थे। 17 जुलाई 2025 को उन्होंने फोन कर बताया कि वह घर आ रहे हैं, लेकिन देर रात तक उनके न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। 18 जुलाई की देर रात मसूरी थाने की जेल पुलिस चौकी से फोन आया कि उनके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजन 19 जुलाई को शव लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। रजनी के मुताबिक जेल पुलिस चौकी के पास एनएच-नौ पर टेंपो के इंतजार में सड़क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.