कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गौहानी गांव का 30 वर्षीय जीवन लाल पुत्र मन्नीलाल किसानी करता था। उसकी मौसी करारी इलाके के मुकीमपुर में ब्याही हैं। शनिवार को वह बाइक से मौसी के घर गया था। दोपहर को लौटते वक्त किसी काम से अमीनपुर संवरो की तरफ चला गया। वहां सामने से आए बाइक सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। उस बाइक पर सरायअकिल के खोपा गांव का अशफाक अली पुत्र वाहिद अली व उसके दो बच्चे 11 वर्षीय आयात तथा नौ वर्षीय अकरम सवार थे। हादसे में जीवनलाल की मौत हो गई थी। उसके साले भइयालाल निवासी किंग नगर कस्बा करारी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...