फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- कंपिल, संवाददाता। जनपद एटा के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव दरियावगंज निवासी ईश्वर देवी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 मार्च को उनके पति रवि प्रकाश अपनी ससुराल ग्राम खेड़ा किशनी थाना उसहैत , बदायूं बच्चों को लेने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वह अटैना पुल से पहले थाना कंपिल पुलिस चेकपोस्ट के पास पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रवि प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें कायमगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दि...