गोंडा, जून 19 -- खरगूपुर, संवाददाता। एक सप्ताह पूर्व दुर्घटना में मृत युवक के भाई ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थाना कौड़िया के जयराम पुरवा, कोचवा निवासी बाबूराम पुत्र सालिकराम ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है कि उसका भाई धनीराम (20) मंगल नगर चौराहे से घर लौट रहा था। सिसई माफी के पास अज्ञात रोडवेज बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मार दी। इलाज के लिए उसे गोंडा ले जाया गया जहाँ डॉ ने लखनऊ रेफर कर दिया।लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...