फरीदाबाद, अगस्त 28 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में रविवार शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 38 वर्षीय मियाज मोहम्मद की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मियाज की मौत की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर सैकड़ों लोग शव लेकर खेड़ी पुल थाने के बाहर पहुंच गए। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने डीएनडी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में जाहिर, फुरकान, इमाम, इमरान, प्रेम समेत करीब 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है。

प्रदर्शन का कारण करीब तीन घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन...