फरीदाबाद, फरवरी 10 -- पलवल,संवाददाता। मुंडकटी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर मितरोल गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों फरीदाबाद से शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मथुरा (यूपी) के अडीग गांव निवासी प्रेम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा योगेश कुमार ससुर चरण सिंह के साथ साले की शादी के कार्ड बांटने फरीदाबाद रिश्तेदारों के पास गया था। कार्ड बांटने के बाद जब दोनों बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-19 पर मितरोल गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार क...