बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र स्थित चैनपुरवा ओवरब्रिज पर ग्रामसभा बनकटा के पास तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर एक राहगीर की मौत हो गई। राहगीर के शरीर के दो टुकड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी। बस्ती-गोरखपुर हाईवे पर चैनपुरवा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना देखी। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। बनकटा और रुधौली के प्रधान से भी जानकारी की गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने ब...