लखनऊ, अप्रैल 14 -- माल,संवाददाता। माल इलाके में सोमवार को पिता को खाने देने अस्पताल जा रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। टपुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।माल कस्बा निवासी सलमान अहमद (31) पुणे में बाइक मिस्त्री था। चचेरे भाई नईम ने बताया कि सलमान के पिता वकील अहमद की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते परिजनों ने वकील अहमद को आईआईएम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को सलमान अपने दोस्त के साथ बाइक से अस्पताल पिता को खाना देने जा रहा था। तभी ठाकुरगंज स्थित गऊघाट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पास...