रायबरेली, अप्रैल 19 -- अमावां,संवाददाता। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर रविवार को दिन में करीब 11 बजे बेकाबू कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के किलौली गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अरमान पुत्र उस्मान मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावा में ब्याही अपनी बहन के यहां आया था। रविवार को दिन में करीब 11 बजे बाइक सवार अरमान बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के मनचीतपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आई एक तेज रफ्तार कार ने अरमान की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की अरमान की मौके पर ही मौत हो गई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.