सीतामढ़ी, जून 10 -- पुपरी। पुपरी ओवरब्रिज पर बुधवार को टोटो पलटने की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान पीएचसी पुपरी में मौत हो गई। मृतक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 निवासी शंभू प्रसाद जायसवाल के 17 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल युवक को खून से लथपथ अवस्था में पीएचसी पुपरी लेकर पहुंचा। उसी टोटो में ददरी गांव निवासी स्व. जहीर की पत्नी शायरा खातून भी अपने दो बच्चों के साथ सवार थीं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनका हाथ टूट गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान चालक ने चिकित्सकों को बताया कि युवक बाइक की ठोकर से घायल हुआ है। हालांकि इलाज शुरू होते ही चालक अस्पताल से फरार हो गया。

घटना की जांच इलाज के दौरान आकाश कुमार क...